भंडारे के साथ सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठान
दुमका, मार्च 13 -- रानेश्वर। सादीपुर गांव के लाल बाबा आश्रम परिसर में आयोजित धर्मीय अनुष्ठान शुक्रवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। होली के पांचवे दिन ( पंचम दोल ) के उपलक्ष्य में यहां आश्रम परिसर में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इस बार यहां 52 वां महामहोत्सव का आयोजन किया गया था। आयोजित धर्मीय अनुष्ठान में प्रख्यात कीर्तन गायक कृष्ण पाल, पूर्णिमा दास,हरनाथ मंडल समेत अन्य कीर्तन दल के द्वारा पाला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन गायक हरनाथ मंडल के द्वारा कुंज वर्णन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। और धूलोट कीर्तन के साथ नगर परिक्रमा किया गया। दोपहर को खिचड़ी महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास गांव के सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। लाल बाबा आश्रम में आयोजित अनुष्ठान को सफल बनाने को लेकर आयोजक समिति सक्रिय थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.