बदायूं, मई 1 -- नगर में प्राचीन बटुक नाथ मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन भव्य भंडारे के साथ हो गया। अंतिम दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर शाम तक लोगों की कतारें लगी रहीं। महोत्सव के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इससे पहले महोत्सव में वेदी पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व हवन-पूर्णाहुति जैसे अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए गए थे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और धार्मिक चेतना को बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- विशाल भंडारे के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ संपन्न आयोजक सेवानिवृत पोस्ट मास्टर रामवीर सिंह गौ...