भंडारे के साथ श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न
लातेहार, जून 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर का 21वां वार्षिकोत्सव शनिवार को हवन-पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अखंड हरिकीर्तन में भाग लेकर भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन किया तथा अंतिम दिन हवन में आहुति अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के बाद दोपहर भंडारे का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.