सासाराम, मई 16 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चैता बहोरी गांव में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। महायज्ञ के समापन पर गांव में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ के दौरान आचार्यों द्वारा भगवान शिव एवं अन्य देवी-देवताओं का वैदिक रीति से पूजन-अर्चन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से गांव एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की गई। यज्ञकर्ता उमाशंकर साधु ने कहा कि भगवान शिव की कृपा और ग्रामीणों के सहयोग से महायज्ञ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर हरेंद्र कुमार...