हमीरपुर, अप्रैल 20 -- बिवांर। मुस्करा विकासक्षेत्र के ग्राम टीहर में 18 अप्रैल को मां सिंहवाहिनी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इमिलिया गांव के आचार्य पंडित नरसिंह शास्त्री की देखरेख में यजमान राम प्रकाश पथिक अपनी पत्नी सुशीला सहित आधा सैकड़ा महिलाओं के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश देव आवाहन, पुष्पाधिवास, अन्नप्रासन के बाद सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के बाद कन्या भोज के उपरांत गढ़ी वाली माता के यहां विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...