भंडारे के साथ एकादशी उद्यापन यज्ञ का समापन
कोडरमा, जून 27 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आरागारो में चल रहे छह दिवसीय एकादशी उद्यापन यज्ञ का समापन भंडारा व विविध कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। भंडारा में काफी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आये प्रवचनकर्ता द्वारा प्रतिदिन प्रवचन दिया गया। इसमें बरही विधायक मनोज कुमार यादव, राजद के वरीय नेता सुभाष प्रसाद यादव, बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मुखिया सूमा देवी, मुंशी यादव, जीतेंद्र यादव, प्रयाग यादव, संतोष ययादव, शिवशंकर यादव, गंजू यादव आदि का सक्रिय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.