भंडारे के साथ अमृतमयी श्रीराम कथा महोत्सव का समापन
सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अवेद्यनाथ सभागार में बीते एक सप्ताह से चल रहे अमृतमयी श्रीराम कथा महोत्सव का समापन शुक्रवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर नगर पालिका कार्यालय के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।भंडारे को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल पर लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन व्यवस्थाओं के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। स्वयंसेवकों ने पूरी तत्परता के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.