उरई, अप्रैल 12 -- जालौन। संवाददाता क्षेत्रीय ग्राम सिकरीराजा में कुंवरजू महाराज मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद को चखा।सिकरीराजा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भागवताचार्य रमाशास्त्री दीदी ने श्रृद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराया। यज्ञाचार्य अमन शास्त्री ने हवन पूजन के साथ यज्ञ क्रियाएं संपन्न कराईं और पूर्णाहूति दिलाई। जिसमें विश्व के कल्याण और सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की। अंत में कथा स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रृद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे और भंडारे का प्रसाद चखा। भंडारे के आयोजन में दूधाधारी महाराज, सत्यनारायण दास, वीरू महाराज आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.