मिर्जापुर, मार्च 19 -- चेतगंज। विकासखंड कोन क्षेत्र के चील्ह चौराहा पर गुरुवार को नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी के श्रद्धालुओं के लिए आयोजित भंडारे का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और फीता काटकर भंडारे की शुरुआत की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। प्रमुख कोन मीनाक्षी सिंह की ओर से प्रत्येक नवरात्रि में यह भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। चील्ह चौराहा से होकर गुजरने वाले दर्शनार्थी यहां रुककर प्रसाद लेते हैं। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, प्रमोद तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.