भंडारीदह से लापता युवक का शव दामोदर में मिला
बोकारो, जून 2 -- भंडारीदह विनोद बिहारी चौक निवासी कामाख्या प्रसाद के बेटे विकास कुमार (32 वर्ष) का शव तीसरे दिन राजाबेड़ा के निकट दामोदर किनारे बरामद किया गया। वह शनिवार की दोपहर से लापता था। एसआरयू प्लांट भंडारीदह में सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। बताया गया है कि घरेलू विवाद के बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया था। उसकी बाइक राजाबेड़ा रेल पुल के समीप जबकि उसका कपड़ा नदी के पार सतखटिया के निकट बरामद किया गया था। उसके दामोदर में डूबने की आशंका व्यक्त की गई थी। पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि दामोदर में डूबने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन से मोबाइल पर बात की थी तथा कहा था क वह दामोदर में कूदकर जान दे देगा। यह भी पढ़ें- बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबा फाइनेंस कर्मी, लापता बीडीओ ईश्वर दयाल महतो एवं थाना प्रभारी विक्रम कुमार के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.