भंडारीदह में भैस ले जा रहे लोगों के साथ मारपीट
बोकारो, जून 23 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह में मंगलवार की शाम एक पिकअप वन पर भैस ले जा रहे लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना दामोदर पुल के निकट की बताई जा रही है। बताया गया है कि कुछ लोग एक पिकअप वन पर पांच भैस लाद कर ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने जिसमें कई बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे गाड़ी को रुकवाया और पूछताछ की। पिकअप वैन के चालक और उसमे बैठे लोगों ने इसका विरोध किया उसके बाद मारपीट की घटना घटी। चंद्रपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा चालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- थार सवार युवकों की गुंडई, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.