भंडारीदह में अवैध कोयला लदा वैन ग्रामीणों ने पकड़ा
बोकारो, फरवरी 22 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से इन दिनो निर्बाध रूप से कोयला चोरी चरम पर है। शनिवार रात चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह में स्थानीय युवकों ने पिकअप वैन में चोरी का अवैध कोयला ले जाने के दौरान पकड़ा। फिर इसकी जानकारी झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू को दिए जाने के बाद उन्होंने भंडारीदह पहुंचकर संबंधित थाना को सूचित किया। पिकअप वैन चन्द्रपुरा पुलिस को सुपूर्द किया गया। इस संदर्भ में मामला दर्ज करने का अनुरोध संबंधित थाना से किया गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मालूम हो कि विगत कई माह से सीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से अवैध रूप से कोयला संग्रहित कर आसपास की मंडियों में गिराया जाता है। फिर यहां से ट्रकों के माध्यम से अन्यत्र भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में पिकअप वैन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.