गिरडीह, फरवरी 14 -- भंडारीडीह क्रशर से बिना चालान गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त हिन्दुस्तान असर बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर का असर हुआ है। स्थानीय स्तर के टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार को भंडारीडीह में संचालित दो क्रशरों में छापामारी की। टास्क फोर्स की टीम ने बिना रॉयल्टी चालान की गिट्टी से भरे हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया जबकि चालक फरार बताया जाता है। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस बेंगाबाद थाना ले गई है। इस सिलसिले में जिला खनन निरिक्षक विश्वनाथ उरांव द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 27/ 2026 के तहत ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरूद्ध केस दर्ज हुआ है। बतला दें कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित एक क्रशर से बिना रॉयल्टी चालान की गिट्टी को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था। अवैध गिट्टी को ट्रैक्टर से परिव...