चंदौली, मार्च 14 -- इलिया। कस्बा स्थित लेवा रोड बस स्टैंड के समीप स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 12 घंटे का हरिकीर्तन तथा अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दैत्रा वीर बाबा का दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसमें राकेश शर्मा, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, गंगा प्रसाद गुप्ता, राजू ठठेरा और पिंटू गुप्ता ने बताया कि हर साल की कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.