चंदौली, मई 8 -- पीडीडीयू नगर। नगर रविनगर स्थित मां काली मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक शृंगार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले पं. विष्णु प्रसाद के निर्देशन में 24 घंटे अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। सभासद भारती यादव ने बताया कि मां काली मंदिर वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर आसपास के लोगों ने पिछले वर्षों की भांति इस बार भी अपार सहयोग दिया। इसमें विकास गर्ग, आनन्द तोदी, सुभाष तुलसियान, विष्णुकांत अग्रवाल, सुनील यादव, सतीश जिंदल, पंडित कमल, दीपक सिंह, सोनू सिंह, राहुल, शंभू, अट्टू मिश्रा, गुड्डू यादव, सियाराम यादव,धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.