बलिया, मई 31 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। भंडारे में हुए विवाद में शनिवार की रात कुछ लोगों ने चाकू मारकर किशोर को घायल कर दिया। उसे पीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोड़धप्पा निवासी 15 वर्षीय चंदन तिवारी दोस्तों के साथ शनिवार की रात शाहपुर गांव के हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारा में शामिल होने के लिए गया था। बताया जाता है कि वहां पर किसी बात को लेकर चंदन से कुछ अन्य युवकों का विवाद हो गया। कहासुनी के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के युवकों ने चंदन को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गयी। परिजनों को मामले से अवगत कराने के साथ ही मौजूद लोगों ने किशोर को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया। पी...