उरई, जनवरी 29 -- पड़री। कोंच के ग्राम भदारी सात दिवसीय चल रही श्रीराम कथा का परम हंस तोताराम महाराज के मंदिर पर हवन पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्तों ने प्रसाद छका। हालांकि प्रसाद वितरण से पहले कन्या भोज व संत महात्माओं का सम्मान किया गया। डुग्गी पिटवा कर समस्त ग्राम वासियों को परिवार समेत निमंत्रण किया गया। गांव व बाहर से आये हुए भक्तों ने प्रसाद छका और भण्डारा दोपहर 12 बजे से देर रात्रि तक चलता रहा। लल्ला भैया, मंगल सिंह दादी, शारद पटेल, बिट्टू पटेल मुन्ना पटेल, दुर्जन सिंह पटेल, राजू पटेल, सुशील कुमार पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.