एटा, जून 24 -- अवागढ़,भंडारा खिलाने के बहाने किशोरी को महिला अपने साथ ले गई। आरोप है कि महिला जबरन किशोरी की शादी कराने के लिए लेकर जा रही थी। रास्ते में रिश्तेदार मिलने पर महिला घर छोड़कर भाग गई। बुधवार को थाने में पहुंचे पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ मिलकर पहुंचे और तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि सारे झूठे आरोप है। ऐसा कोई मामला नहीं है। थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी पिता ने शिकायत करते हुए बताया कि 22 जून को मोहल्ला कोलियान निवासी महिला बेटी को अपने साथ लेकर जा रही थी। घरवालों ने देख लिया और बेटी को बुलाने का कारण पूछा। महिला बिना बताए चली गई। इसके बाद बुधवार को घरवाले एकत्रित होकर थाना अवागढ़ पहुंचे और मामले में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि 14 जून को भी महिला भंडारा खिलाने के बहाने साथ ले गई। टूंडला पर मौसी मिल गई, इसके बा...