भंडारा खाने आए युवक की बाइक चोरी
बदायूं, मई 10 -- अस्धरमई गांव में भंडारा खाने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। बुधूआ नगला निवासी प्रमोद पुत्र नेतराम ने थाने में तहरीर दी है। प्रमोद ने बताया कि वह अस्धरमई गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक एक स्थान पर खड़ी की और भंडारा खाने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया, पुलिस बाइक की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई यह भी पढ़ें- दावत खाने गए युवक की बाइक चोरी यह भी पढ़ें- शादी समारोह वाले घर से बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.