बेगुसराय, मई 2 -- तेघड़ा। विशाल भंडारा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन हो गया। गौड़ा ग्राम में 22 अप्रैल से आयोजित महायज्ञ में शुक्रवार को स्वामी रत्नेश प्रपन्ना ने कहा कि जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि रामकथा के श्रवण से ही मनुष्य के चरित्र में बदलाव संभव है। इसलिए रामकथा को सुनना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौड़ा के अमित कुमार सहित दर्जनों युवकों का योगदान सराहनीय रहा। शुक्रवार को दिनभर भंडारा में हजारों महिला और पुरुषों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.