गिरडीह, अप्रैल 18 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पिहरा स्थित मुंडेश्वरी पहाड़ पर आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुक्रवार को हवन-पूजन और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन कथा में कथावाचिका कृष्णेहा दामोदर को यज्ञ समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं यज्ञ के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रिंकू देवी एवं यज्ञ कमेटी अध्यक्ष ऋषदेव महतो को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समापन के मौके पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष ऋषदेव यादव, जितेंद्र यादव, पप्पू उर्फ आतिश रंजन, राजेश शर्मा, अमित कुमार, पुजारी बनवारी महतो, मंटू शर्मा, अमरदीप निराला, अरविंद गुप्ता आदि का सराह...