भदोही, अप्रैल 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। औराई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुलालपुर गांव में चल रहे शिव कथा के समापन पर शनिवार की शाम भंडारे का आयोजन हुआ। विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भक्त निहाल हो उठे। समय के साथ ही भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। शाम तीन बजे के बाद से शुरू हुआ भंडारा रात्रि दस बजे तक चलता रहा। गुलालपुर गांव में प्रख्यात कथा वाचक रतन वशिष्ट जी महराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण का क्रम शुरू हो गया। दर्जनों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता आस्थापूर्वक भक्तों में प्रसाद ग्रहण कराते रहे। इस मौके पर विपिन मिश्र, महेश मिश्र, मनोज मिश्र, संजय मिश्र, शिवकांत, कमलेश, आजाद पांडेय, कमलेश विश्वकर्मा, शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.