एटा, जुलाई 12 -- श्रावण मास के पहले सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने को उत्सुक शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे बम-बम भोले हर-हर महादेव के जयघोष लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से गुजर रहे हैं। शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरू की छम-छम और महादेव के जयघोषों से गूंजते रहे, जिससे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर आगरा, फिरोजाबाद, बटेश्वर, शिकोहाबाद, टूंडला आदि दूर-दराज क्षेत्र के कांवड़ियों की धूम बनी रही। कंधे वाली कांवड़ से अधिक डाक कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्तों में अनोखा उत्साह देखा गया। काफी भारी भरकम डाक कांवड़ को उठाने में युवाओं के अंदर अलग की ऊर्जा देखी गई। इसके साथ ही कंधे वाली कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्त भोले के भजन गाने के साथ जयघोष लगाते हुए मदमस्त होकर गुजरते रहे। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.