फतेहपुर, जनवरी 4 -- बिंदकी। कुंवरपुर रोड नवीन गल्ला मंडी परिसर के शिव मंदिर में मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति द्वारा विशाल भंडारा कराया गया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रसाद वितरण करके किया। इसके बाद भंडारा का शुभारंभ हुआ। मंडी में आने वाले किसान, आढ़ती, व्यापारी और मजदूरो ने भंडारा चखा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष सर्दिया बढ़ने पर भंडारा होता है। महामंत्री रवि गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनंद गुप्ता, शिवशंकर, अतुल, व्यापारी राजेश गुप्ता समेत पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे। मुगल रोड नगर पालिका भवन के पास श्री बालाजी सेवा न्यास द्वारा सर्दियों के बढ़ने पर चाय बिस्किट वितरित किया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने भी सहभागिता निभाई और समाजसेवियों के कार्य को सराहा। अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना, अनूप, इम्तियाज, रिंकू, रामजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.