गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में परम्परागत धान और गेहूं को छोड़ स्ट्रॉबेरी की खेती की राह अपनाने वाले किसान इन दिनों भंडारण और प्रसंस्करण की सुविधा के अभाव में आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसान खेत में अपनी उपज 60 रुपये प्रति प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहे हैं। वहीं, ज्यादा उपलब्धता के कारण बाजार में स्ट्रॉबेरी 20 से 25 रुपये प्रति 250 ग्राम की दर पर बिक रही है। गोरखपुर जनपद में 2019 में उन्नौला दोयम के किसान धर्मेंद्र सिंह ने सबसे पहले स्ट्रॉबेरी की खेती कर प्रगतिशील किसानों का ध्यान आकृष्ट किया। धमेंद्र की प्रेरणा से वर्तमान में मंडल में तकरीबन 175 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती पाली हाउस और बिना पाली हाउस के की जा रही है। अक्तूबर में मल्चिंग और ड्रिप एरिगेशन विधि से पौधे लगाए जाते हैं। नंबर के आखिर में फल आ जाते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.