पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। गेहूं खरीद की प्रक्रिया के बीच डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने खरीद केंद्रों की स्थितियों को लेकर समीक्षा की। केंद्रों पर खरीद के दौरान बिचौलियों की भूमिका सामने आने पर केंद्र प्रभारियों की जवाबदेही तय कर दी है। तय हुआ है कि खरीद केंद्रों को भंडारण केंद्रों व साइलो के पास शिफ्ट किया जाए ताकि फसल को लाने ले जाने में अधिक व्यय न हो। गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इस बार 2585 का गेहूं का समर्थन मूल्य पिछली बार से 160 रुपये अधिक है। अब तक खरीद केंद्रों के लिए हुए 6500 किसानों के पंजीकरण की बात ठीक है। पर अगर खरीद केंद्रों पर कहीं भी धांधली या गड़बड़ी मिली तो एक्शन होगा। बिचौलियों की खरीद में कही भी अगर भूमिका मिलती है तो केंद्र प्रभारी सीधे तौर पर जवाबदेह बनाए जाएंगे। डीएफएमओ विजय...