मैनपुरी, फरवरी 21 -- ताखा क्षेत्र के किशनी रोड मुर्चा पर शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव एवं रामपाल यादव के नवनिर्मित शिव कोल्ड स्टोर का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं विधायक तेजप्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मिलने से स्थानीय किसानों को अपनी उपज, विशेषकर आलू को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि किसान अपनी फसल को सही समय पर बेचकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे, जो कृषि प्रधान क्षेत्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। क्षेत्र के दूर-दराज से आए किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालक रामपाल सिंह यादव ने बताया कि कोल्ड स्टोर में भंडारण की उत्तम व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.