मिर्जापुर, मार्च 10 -- मिर्जापुर। जिले में आलू की खेती एक अहम कृषि गतिविधि है। यहां के किसान दशकों से नगदी फसल के तौर पर आलू की खेती पर निर्भर हैं। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए भी महत्वपूर्ण है। हाल के वर्षों में आलू किसानों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। जिगना बाजार में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में आलू किसानों ने अपनी समस्याएं बताने के साथ विभागीय उपेक्षा पर नाराजगी भी जताई। हृदय नारायण ने कहा कि आलू किसान लंबे समय से उत्पादन, भंडारण और मूल्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिले में कोल्ड स्टोरेज की कमी, परिवहन की कठिनाई, बाजार मूल्य का असंतुलन जैसी समस्याओं ने किसानों की स्थिति को गंभीर बना दिया है। रामलखन बिंद बोले- सरकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों और सामूहिक प्रयासों से यह संकट कम किया जा सकता है। किसानों को उचित मूल्य, ...