बिजनौर, जुलाई 15 -- बिजनौर। उ.प्र. एसटीएफ बरेली और नहटौर पुलिस संयुक्त टीम ने फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने घर से लैपटॉप और इंटरनेट की मदद से उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल और अन्य राज्यों के लोगों के फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करता था। आरोपी के कब्जे से लाइसेंस बनाने में इस्तेमाल होने वाले लैपटॉप, मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसटीएफ को लंबे समय से विभिन्न राज्यों के लोगों के फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। एएसपी एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली अब्दुल कादिर के निर्देशन में उपनिरीक्षक अजीत कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व में टीम की जांच के दौरान पता चला कि थाना नहटौर क्षेत्र के ग्रा...