दरभंगा, फरवरी 1 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाने के भंडरिया गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। बताया गया है कि भंडरिया निवासी अर्जुन यादव व जीवछ यादव के बीच विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के लोग घटनास्थल पर जुट गये और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची व स्थिति बिगड़ने से बचाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से थाने को लिखित सूचना नहीं दी गयी है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.