लोहरदगा, जुलाई 16 -- भंडरा, प्रतिनिधि।आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर गुरुवार को भंडरा की ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुई। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा ठाकुरबाड़ी से अखिलेश्वर धाम स्थित मौसीबाड़ी तक निकाली गई। भगवान के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रथयात्रा शुरू होने से पूर्व ठाकुरबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।आयोजन समिति के राधा मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी मोहन शर्मा, राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पुजारी पूरे आयोजन में सक्रिय रहे।...