लोहरदगा, मार्च 18 -- भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार रात हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से जहां आम, लीची, जामुन के मंजर को नुकसान हुआ वहीं खेतों में तैयार गेहूं और सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल खेतों में मटर, गेहूं, शिमला मिर्च, हरा मिर्च, खीरा, तरबूज, फूलगोभी, गाजर, बीट, सरसों सहित अन्य सब्जी के फसल खेतों में बड़े पैमाने लगे हैं। इसके अलावे सैकड़ों एकड़ में आम के पौधे लगे हैं। ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की भरपाई करना मुश्किल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...