लोहरदगा, अप्रैल 11 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा प्रखंड बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को विभागों की समीक्षा बैठक की। बीडीओ ने अबुआ आवास योजना के लाभुकों से मिलकर ससमय योजना को पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि इस योजना के तहत जिन लाभुकों का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और सिंचाई कूपों को भी समय रहते पूरा कराने और सिंचाई कूपों का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत सचिवों से 14वीं और 15वीं वित्त के तहत संचालित सभी पूर्ण और अपूर्ण योजनाओं का प्रतिवेदन शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पशुपालन पदाधिकारी मनोज कुमार, कल्याण पदाधिकारी प्रकाश तिर्की, कृषि आत्मा बीटीएम अ...