नोएडा, मई 11 -- नोएडा के दादरी-सूरजपुर-छलेरा (DSC) रोड पर बने भंगेल एलिवेटेड रोड के पास सड़क चौड़ी करने के लिए रविवार को कुछ हिस्से में नोएडा प्राधिकरण ने फुटपाथ तोड़ दिए। सड़क चौड़ी होने से यहां जाम में कमी आएगी। हालांकि, यहां पर बना यू-टर्न जाम की बड़ी वजह बन रहा है। भंगेल एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से शुरू होकर फेज टू के गंदे नाले के पास तक बना हुआ है। सेक्टर-41 आगाहपुर के सामने से चढ़ते समय लोगों को रोजाना जाम में फंसना पड़ता है। अभी तक इसकी दो वजह थी। पहली, एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले एक तरफ सड़क का फुटपाथ तो दूसरी तरफ डिवाइडर का होना है। दूसरा, एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले ही यू-टर्न बना हुआ है। यू-टर्न लेकर सेक्टर-42, 45 सदरपुर आदि क्षेत्र की ओर आने वाले लोगों की वजह से एलिवेटेड रोड पर जाने वालों को भी जाम में फंसना पड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.