भंगाहीर में किसानों को गलघोंटू रोग व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रति किया जागरूक
दुमका, अक्टूबर 4 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के भंगा हीड गांव में तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने किसानों को पशुओं में होने वाले गलघोंटू रोग के प्रमुख लक्षण, बचाव एवं समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिट्टी परीक्षण, पोषक तत्वों की स्थिति तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में किसान मित्र निर्मल यादव ,तरुण महतो एवं सुबल महतो सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक कृषि एवं पशुपालन संबंधी जानकारी को किसानों तक सरल एवं व्यावहारिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.