बढ़ रहे तापमान से डायरिया की चपेट में आ रहे मरीज
मऊ, मई 31 -- मऊ। संवाददाता । मौसम में बढ़ रहे तापमान के कारण सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 100 के करीब डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में लगभग 550 मरीजों ने पहुंचकर अपना ईलाज कराया। डाक्टरों की टीम ने खानपान और रहन सहन के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। जिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे ओपीडी की शुरुआत होती है। इससे पहले ही मरीज पहुंचने लगते हैं। शनिवार को दस बजे चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर देखने को मिल रही है। क्योंकि इस समय पड़ रही तीखी धूप के बीच बड़े, बुजुर्ग के साथ बच्चे डायरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.