लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मार्च माह से बीच-बीच में बरिश होती रही है। जबकि अभी मानसून का आना शेष है। मानसूनी बारिश के पूर्व ही बेमौसम बारिश से नगर क्षेत्र में जलजमाव, जाम नालियां, सड़कों पर बहता घरों की नालियों से निकलने वाला पानी और आधी- अधूरी सड़कों की समस्या से नगरवासी लगातार दो-चार हो रहे हैं। नगर के कई इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है इसके साथ ही कुछ इलाकों में नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों के कारण सड़कें और गलियां खोदी जा रही हैं। कई मुहल्लों में नालों की सफाई का काम अब तक शुरू नही हो पाया है, जिससे बारिश के दौरान जलनिकासी में परेशानी होगी और एकबार फिर जलजमाव, नालियों के जाम रहने से नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आएगा। अबतक नालियों की सामुचित सफाई नही होने के कारण आ...