उन्नाव, मई 27 -- उन्नाव, संवाददाता। प्रचंड गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों से अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर बीमारियों से पीड़ित 52 मरीजों को भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में फीवर वार्ड फुल, इमरजेंसी वार्ड तैयार गर्मी का प्रभाव गर्मी का मौसम बैक्टीरिया के लिए अनुकूल होता है। इससे खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों के संक्रमित होने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। इनका सेवन लोगों को संक्रामक बीमारियों की चपेट में ला रहा है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल का अभाव भी लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में इन दिनों अस्पताल में बुखार, डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। बुधवार को इ...