अयोध्या, फरवरी 15 -- बाराबंकी। शहर से लेकर तहसील क्षेत्र तक मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही मोहल्लों, बाजारों और गांवों में मच्छरों का आतंक ऐसा फैल जाता है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की नींद हराम हो चुकी है। जहां एक ओर नगर क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव किया जा रहा है, वहीं तहसील और नगर निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग की सुविधा कागजों तक ही सीमित दिखाई दे रही है। ग्रामीणों और कस्बा वासियों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग केवल बैठकों और फाइलों में ही कार्यक्रम चला रहा है, जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। मच्छारों के बढते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.