बिजनौर, फरवरी 24 -- जिले में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती चली गई। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का असर साफ महसूस हुआ। कई लोगों ने हल्के कपड़े पहनना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी का स्तर सुबह करीब 90 प्रतिशत और दोपहर में करीब 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। नमी अधिक रहने के कारण सुबह हल्की ठंडक बनी रहती है, जबकि दिन में धूप तेज लगती है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए माना जा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.