अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- अम्बेडकरनगर, संवादादाता। एमडीएम योजना से जुड़े जिले की 4807 रसोइया मजदूरों को बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा। मानदेय तीन हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने से रसोइया मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने का भी बढ़ चढ़कर स्वागत किया है। इस बीच रविवार को विकास भवन समेत जिले के अन्य तहसील मुख्यालयों पर इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बढ़ती महंगाई को देखते हुए लंबे समय से रसोइया मजदूरों द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी प्रदान किए जाने की आवाज बुलंद होती रहती थी। यह भी पढ़ें- मेजा में रसाईयों का हुआ सम्मान इस बीच पीएम पोषण योजना के तहत कार्य कर रहे रसोइया मजदूरों को शासन ने बड़ी राहत देते हुए न सिर्फ मानदे...