झांसी, जनवरी 8 -- नगर पालिका परिषद बरुआसागर में गृहकर (हाउस टैक्स) में की गई भारी वृद्धि पर कस्बावासियों को गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों, समाजसेवियों, आम नागरिक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और उसे घेर लिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की। बढ़े हाउस टैक्स को वापस लेने की वकालत की गई। अधिशासी अधिकारी (एड) को ज्ञापन सौपा गया है। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस आधार के गृह कर में कई गुना वृद्धि कर दी है। इससे न केवल आम जनता, बल्कि व्यापारी वर्ग भी बेहद परेशान है। पहले भी ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया गया था। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा। मतदाता मंच के संयोजक शिखर चंद्र जैन की अगुआई में नगर के कई समाजसेवी संगठनों और व्यापार मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.