उरई, मार्च 13 -- उरई। रसोई गैस उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। छह मार्च को 60 रुपये बढ़ने से अब सिलेंडर 950 का हो गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जिन लोगों ने छह मार्च के दो, एक दिन पहले बुकिंग की थी, उन्हें पुराने के बजाए बढ़े रेट पर सिलेंडर मिला है। कई उपभोक्ताओं ने इस पर एतराज जताया। पटेल नगर के वीरेंद्र, अरविंद व सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने तब सिलेंडर बुक कराया था, जब न रेट बढ़े थे और न ही गैस किल्लत थी। पर जब गैस आई तो 950 रुपये देने पडे़, जबकि, उस समय 890 रुपये रेट था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...