रामपुर, मई 11 -- बरेली में बाईपास पर काम चलने की वजह से घूमकर जा रही रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया था मगर अब कार्य पूरा होने के बाद बाईपास पर भी बसों का संचालन शुरू हो गया है। जिस कारण बढ़ाए हुए किराए को फिर से सामान कर दिया गया है। रामपुर से बरेली के लिए जाने वाली बसें बाईपास पर मियां की मस्जिद के पास से गुजरती हैं और फिर सीधे रोडवेज और सेटेलाइट तक पहुंच जाती हैं। यह एक सीधा रूट है, जिससे बसें आसानी से गुजर जाती हैं लेकिन कुछ माह पहले बाईपास पर काम शुरू हुआ। जिस कारण रामपुर डिपो की बसें इज्जतनगर से होकर मिनी बाईपास पर पहुंच रही थी और यहां से रामपुर का सीधा रास्ता पकड़ रही हैं जिससे अतिरिक्त घूमकर जाने में काफी वक्त लग रहा था। यह भी पढ़ें- रोडवेज की बसें धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रहीं हैं। विभिन्न डिपो की काशी धाम एक्सप्रेस, काशी विश्व...