फतेहपुर, जून 19 -- फतेहपुर। गुरुवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में मानसून का इंतजार बढ़ रहा है। जून माह के अंतिम पखवारे में भी गर्मी और उमस से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सुबह से निकल रही धूप और उमस से शुक्रवार को भी लोग हलाकान नजर आए। न्यूनतम तापमान में भी बढोत्तरी होने से रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। विज्ञान विज्ञानियों के अनुसार अभी हीटवेव चलने का पूर्वानुमान लग रहा है। हवा का रुख बदलने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से उमस हावी रही। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण दिन ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जून माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बीते दिनों मौसम परिवर्तित हो गया था। तेज...