बढ़ाई मोहल्लेवाले बूंद-बूंद को तरसे
झांसी, जून 13 -- झांसी (बबीना)। प्रचंड गर्मी में बबीना का बढ़ाई मोहल्ला बूंद-बूंद को तरस गया है। यहां सात दिनों से नलों से पानी नहीं टपका। पेयजल आपूर्ति है। हालात यह है कि रहवासी दूर-दूराज से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। शिकायतों के बाद नतीजा सिफर रहने से लोगों ने विभाग के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। मोहल्ला बढ़ाई निवासी ऊषा रावत,रेखा विश्वकर्मा,मालती साहू,कुसुम रायकवार ने बताया कि करीब सात दिनों से मोहल्ले के नलों में पानी की आपूर्ति बंद है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को महिलाएं छावनी परिषद कार्यालय पहुंचीं और अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद से मुलाकात कर अपनी समस्या बताने की मांग की। लेकिन, वह कार्यालय में मौजूद न होने के कारण महिलाओं ने छावनी परिषद के अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र दिया। जिसमें बताया कि जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.