बढ़ने जलस्तर से अलर्ट मोड में आया प्रशासन
मधेपुरा, सितम्बर 12 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान टीम। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिले के आलमनगर और चौसा प्रखंड में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ ने दस्तक दे दिया है। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों और आंगन तक पहुंचने लगा है।
बाढ़ की समीक्षा स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम अभिषेक रंजन स्वयं अधिकारियों के साथ आलमनगर और चौसा प्रखंड के प्रभावित इलाकों का मोटर बोट से जायजा लिया। उन्होंने राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कर प्रभावित परिवारों तक भोजन, खाद्यान्न व चिकित्सा सुविधा शीघ्र पहुंचाने का निर्देश दिया। आलमनगर प्रखंड के सोनामुखी, रतवारा, करेली एवं कपसिया सहित जलप्रभावित क्षेत्रों का नाव से भ्रमण किया। उन्होंने प्रभावित टोलों में जलस्तर, आवागमन, राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ प्रभावित परिवारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.