रुडकी, फरवरी 26 -- मंगलौर, संवाददाता। विधायक काजी निजामुद्दीन ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा एक ट्रक चालक को उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर पीटे जाने का मामला सामने आया है। कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.