नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कालकाजी में नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते बलात्कारों के लिए सीधे पुलिस ज़िम्मेदार है। जनकपुरी में 3 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ तो पूरी सरकार इस पर चुप रही। डीसीपी और एसएचओ उसके माता-पिता को धमका रहे थे, तब भी सरकार चुप रही। दिल्ली में मुझ पर हर महीने दो मामले दर्ज करते हैं लेकिन कोई लड़की थाने में कोई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराए तो कोई मामला दर्ज नहीं होता है।सौरभ यह भी पढ़ें- 'जब तक बलात्कार नहीं हो जाता.'; AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला, Gen Z का भी जिक्र भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जब तक पुलिस जगह-जगह गलियों में खड...