बढ़ते बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान
इटावा औरैया, मई 18 -- बकेवर। बिल राहत योजना के तहत बकेवर बिजली घर पर लगे शिविर में सात उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें की। सभी उपभोक्ताओं की शिकायतें बिल से संबंधित थी। सोमवार को बकेवर बिजली घर पर शिविर आयोजन किया गया। ग्राम धौरखा से आये शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह ने बताया कि उनका बिल बढ़कर आ रहा है। बिल संसोधन को लेकर तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उनका बिल फरवरी में 3031 रुपये का आया। मार्च में 3470 का और अप्रैल माह में बिल 12046 का मई माह में 22 मई तक के बिल का मैसेज 19966 का आया। इसी तरह नगला छिददी निवासी गंगाश्री, अड्डा परम सिंह लखना निवासी निर्मला देवी, मतिरामपुर निवासी श्यामविहारी, अंजली कुमारी रतनपुर अन्दावा, नीतू देवी बहेड़ा महेवा, इकनौर निवासी श्याम चन्द्र ने बिलों में गड़बड़ी को लेकर संसोधन के लिए अपने शिकायत पत्र दिए। यह भी पढ़ें- स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.